Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जौनपुर : भाजपा जिला महामंत्री को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही।

07 Mar 2024

जौनपुर : भाजपा जिला महामंत्री को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौत

जौनपुर। जनपद के सिकरारा थान क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने गुरुवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भजपा नेता एवं जिला महामंत्री प्रमोद कुमार यादव की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं,जल्दी ही घटना का वर्कआउट कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रमोद कुमार यादव(52) पुत्र राजबली यादव अपने घर से कार से निकले ही थे कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर शादी कार्ड देने के बहाने गोली मार दिया। गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में भाजपा नेता को गोली मारने की सूचना मिली थी, इनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना को वर्कआउट करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। कुछ लोग संदिग्ध हैं जिन पर भी काम किया जा रहा है। इनकी किसी से रंजिश थी, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइकों पर तीन हमलावर थे, जिनमें से दो एक पर थे और एक अकेले बाइक पर था। हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News